गिली-गिली गप्पा - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

गिली-गिली गप्पा
ओके डियर
चलें जी टाटा !

हो गई बातें
बीती रातें
करी शिकायत
इधर-उधर की
छानें चप्पा !

सारा दिन
क्या करें पढ़ाई
ऐसी भी क्या शामत आई
याद करें कोई
दूजा टप्पा !

सुबह-शाम बस
एक सा कटता
देखें चँदा
बढ़ता-घटता
क्या खाएं
और क्या न खाएं
आज चलेगा
गोल गप्पा !

करेंगे मैसेज
मोबाइल पर
कभी शायरी
इस पर
उस पर
सोएंगे फिर
ओढ़ के चादर
लेंगे नींद का
बड़ा सा झप्पा !!
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories