फ़ोटोग्राफ़र बन्दर जी - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

चले बन्दर जी कैमरा लेकर
ढूँढ़ऩे सुन्दर सीन
चौराहे पर बजा रहा था
कोई सपेरा बीन ।

फन फैलाकर साँप आ गया
बन्दर जी के पास
घबराकर बन्दर जी बोले
हो गया सत्यानाश

कैमरे की क्लिक भूल गए
शक्ल हो गई पीली
बुरी तरह से डरे बन्दर जी
पैण्ट हो गई गीली ।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories