सन्तोष - दीनदयाल गिरि

दीनदयाल गिरिदीनदयाल गिरि

2 min read · 12.4K reads

एहो तोख कुलोभ तम को तोलों है बास ।
जौलों नहिं रबि रूप तुम प्रगटत हृदै अकास ।।

प्रगटत हृदै अकास लाभ लघु मुद जुगुनू के ।
दुख दीनता मलीन उलूक रहैं ढिग ढूके ।।

बरनै दीनदयाल लोभ को कब भय देहो ।
तुम बिन सुख नहिं रंच सुनो सन्तोख अए हो ।। ५४।।
दीनदयाल गिरि
About the poet

दीनदयाल गिरि

View profile & all 8 Poems / Stories