किसी ने पूछा - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

किसी ने पूछा
जीवन क्या है
पत्थर पर उगी
दूब बोली मैं हूँ

किसी ने पूछा
मृत्यु क्या है
पंछी ने कहा
बिना पिंजरा खेाले
देखना
एक दिन
उड़ जाऊँगा

किसी ने पूछा
मंजिल क्या है
थका मुसाफ़िर बोला
दिन भर एड़िया घिसकर
घर वापस आ गया
और सफ़र जारी है

किसी ने पूछा
कविता क्या है
तृष्णा ने कहा
एक सुन्दरी
पानी का गिलास
लेकर आयी
और शीशें उतर गयी

उत्तर देने वाले
फिर एक साथ बोले
जीवन का प्रवाह
उन्नत पहाड़ में नहीं
दौड़ती लहरों में है
जो गुनगुनाते हुए
टूटती और बनती हैं
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like