ग़मज़दा आंखों का दो बूंद नीर कैसे बचे - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

ग़मज़दा आंखों का दो बूंद नीर कैसे बचे?
ऐसे हालात में अपना ज़मीर कैसे बचे?

धर्म के नाम पे तालीम दोगे बच्चों को?
मुझको इस बात की चिंता कबीर कैसे बचे?

एक भी कृष्ण नहीं, अनगिनत दुःशासन हैं
आज की द्रौपदी का बोलो चीर कैसे बचे?

हर तरफ़ घात लगाए हैं लुटेरे बैठे
ऐसी सूरत में कोई राहगीर कैसे बचे?

इस हुक़ूमत में ग़रीबों की बात कौन सुने?
दर-दर ठोकरें खाता फ़क़ीर कैसे बचे?

सिर्फ़ महलों की तरक़्की पे ज़ोर देता है
क्या कभी यह भी है सोचा कुटीर कैसे बचे?
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदीउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशी