बूँद भर पानी नहीं था फिर भी कश्ती चल रही थी - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

बॅूद भर पानी नहीं था फिर भी कश्ती चल रही थी
अज़्म था मेरा जवाँ पर ज़िंदगानी ढल रही थी

दूध पीती जा रही थी वो भरोसे का हमारे
क्या पता था एक नागिन आस्तीं में पल रही थी

दोस्तो ऐसा नज़ारा आपने देखा न होगा
सामने था मैं खड़ा मेरी चिता ही जल रही थी

कल तलक वह ज़िंदगी बनकर पड़ी रहती थी पीछे
अब मेरी दस्तक भी दरवाजे पे उसको खल रही थी

ज़िंदगी भर जिस नदी की धार में बहते रहे हम
वह समंदर की चहेती थी हमें बस छल रही थी

उस समय सूरज नहीं निकला था कोई देख पाता
चाँदनी चेहरे पे जब कालिख हमारे मल रही थी
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like