बाज़ार - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

5 min read · 12.4K reads

क्या आप इन्सान हैं
यदि हाँ तो
फिर आप क्या हैं
कोई खू़बसूरत चीज़
जिसकी मार्केट वैल्यू है
या मालदार
मार्केट जिसकी जेब में
यदि दोनों नहीं तो
फिर आप
तीसरे कौन है

एक दिन मैं
गेाश्त के बाज़ार से
गुज़र रहा था
देखा कुछ लूले-लँगड़े
थके हारे बूढे भी
बिक रहे थे
लेकिन वो बकरे थे

कुछ रंगीन चर्बी वाले
ज़िस्म भी
बाज़ार में मौजूद थे
वो बाहर से ओके
और भीतर
बर्ड -फलू और
एड्स से पीले थे
लेकिन वो मुर्गियाँ
और मुर्गे थे

मैंने पूरा बाजार
घूम कर देखा
पैसा अंधा तो नहीं, पर
पैसा बड़ा बेफिक्र होता है
घटिया से घटिया विकल्प
उसकी मुट्ठी में होता है
जहाँ खरीदने और
बेचने वालों का ज़ोर है
बाक़ी भौंकने वालों का शोर है

माँस भी
हड्डी भी
ख़ून भी
लेकिन किस काम का
यह देसी कुत्ता
जेा बार-बार
मीट शाप के सामने
आ खड़ा होता है
उठे गड़ासे को देखकर
डरता नहीं
और दुम हिलाता है
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like