सूख गई जो यहाँ कभी थी एक नदी - ध्रुव शुक्ल

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

एक वृक्ष था कभी यहाँ जो सूख गया
बरन-बरन के पंछी उस पर बसते थे
भेद-भव से भरी हुई इस बस्ती में
आपस में विश्वास नहीं करता कोई

सूख गई जो यहाँ कभी थी एक नदी
नौकाएँ चलतीं सब पार उतरते थे
मरे हुए पानी में डूबी आँखों से
बाट जोहते रहते हैं बरसात की

घनी-घनी अमराई भी तो सूख गई
ताल यहाँ थे कई कुओं में भी जल था
देते रहते अपना जल वे नदिया को
गागर सूख गई सागर है बहुत दूर।
ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 35 Poems / Stories