निराला के प्रति

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

1 min read · 12.4K reads

पिता

एक शब्द में डूब गए हैं

उसी से

प्रेम करते हैं

उसी पर

जीवन लुटाते हैं

उसी के

दुःख में द्रवित

विषाद से भर गए हैं महाकवि

महाकाव्य के जीवन में

वह क्षण आता है

जब सार शब्दों में व्याप्त होकर

एक ही शब्द पन्नों पर काँपता है—

सरोज

ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like