मन की संसद

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

1 min read · 12.4K reads

सुख में सुमिरन

दुख में सुमिरन

करने वाले बदल गए

कारण सुख के बदल गए

कारण दुख के बदल गए

मन की संसद

मन की सत्ता

संविधान को करे निहत्था

मन का चोर पकड़ने वाली

पुलिस कहाँ से आए

हमने अवगुन के गुन गाए

ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 35 Poems / Stories