ख़ूबसूरत डर

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

1 min read · 12.4K reads

अनंत शून्य को भरता है

एक ख़ूबसूरत डर

जो मेरी साँस है

ज़रूरी आग

जिसके लिए लड़ता हूँ

रोज़ जलाती है मुझे

बहाके मुझको

कहीं छोड़े

चाहे तो मेरा दम ले ले

वही तो है

जो मेरी प्यास बुझा सकती है

ख़ूब जमाता हूँ

जहाँ अपने पैर

उसी में ऐसे समाता हूँ

कि हूँ कि नहीं

ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 35 Poems / Stories