बाँस पक गए हैं
उन्हें छप्पर पर बिछा दो
खपरे छा दो
एक टोकनी बुन लो
अपने मन की चीज़ें भरो
कचरा भरकर फेंको
एक काँवर बना लो
कंधों पर रखो और चल दो
पुल बनाकर पार हो जाओ
इससे पहले कि
बाँस बेसुरे हो जाएँ
और जल मरें
उनकी गाँठों को काट दो
छोटी-छोटी बाँसुरियाँ बना लो
पूरे जंलग में सुर भरो








