कविताएँ लिखना
अनिवार्य किया जाये
इस देश के प्रत्येक ज़िम्मेदार नागरिक के लिए ;
ताकि जब किसी चोट से
टूटे कोई नाजुक दिल,
तो कविताएँ लिखकर रोकी जा सके
अनापेक्षित हृदयाघात से मौत |

यह प्रारंभनहीं है निमेश भर, मायापाश का
जब स्वप्नदृष्टा दुनियामसरूफ होती है
उसे जगाया गया थाकच्ची नींद से
वे भुलाती हुईहमारी सारी वेदनाएँ और सुख
सृजन का सौंदर्य होया धर्म की पराकाष्ठा