द्युपितर सुनो - दयानन्द बटोही

दयानन्द बटोहीदयानन्द बटोही

5 min read · 12.4K reads

आज अग्नि जलाकर
मैंने स्वाद-भरा भोजन किया
जनता सकुचाती
नितराती गाती है
सच-सच बतलाओ द्युपितर
कब तक अँधेरे में रखोगे?
मैंने जान लिया है तुम्हारी नीति को
तुम्हारी भाषा को
आस्था से नहीं
घबराहट से जनता तुम्हें पूजती रही
अब
तुम्हारी यन्त्रणा— मेरी नीति को
यातना-भरे भाव को
समझकर
यातनाओं के जंगल में
लहूलुहान हो दौड़ रहे हैं वो

अभी-अभी तो अग्नि फेंका हूँ
जनता ले गयी है
देखो! उस गाँव को
धुआँ उठ रहा है
देखो! द्युपितर!! देखो!!!

सकुचाओ नहीं!
आह!
मेरे कलेजे को कुतर-कुतर
खाता है गिद्ध तुम्हारा
तुम स्वयं खाओ
आओ द्युपितर आओ!
मैं ख़ुश हूँ तुम्हारी यन्त्रणा से
मैं नहीं डरता हूँ यातना से
देखो मेरी ओर देखो!
आँखें मत नवाओ
आओ मेरे ह्रदय-पिंड के लहू पियो
तुम यातना हो
यातना में जियो
द्युपितर तुम कल के
आज भी हो
मैं प्रमथ्यु हर क्षण
यातना में ख़ुश रहूँगा
मंज़िल पाने के लिए।
दयानन्द बटोही
About the poet

दयानन्द बटोही

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी