मुरली कौन बजावै हो - दरिया साहब

दरिया साहबदरिया साहब

3 min read · 12.4K reads

मुरली कौन बजावै हो, गगन-मँडल के बीच॥
त्रिकुटी-संगम होयकर, गंग-जमुनके घाट।
या मुरलीके सब्दसे, सहज रचा बैराट॥
गंग-जमुन-बिच मुरली बाजै, उत्तम दिसि धुन होहि।
वा मुरलीको टेरहि सुन-सुन रहीं गोपिका मोहि॥
जहँ अधर डाली हंसा बैठा, चूगत मुक्ता हीर।
आनँद चकवा केल करत है, मानसरोवर-तीर॥
सब्द धुन मिरदंग बजत है; बारह मास बसंत।
अनहद ध्यान अखंड आतुर वै, धारत सब ही संत॥
कान्ह गोपी करत नृत्यहिं, चरन बपु ही बिना।
नैन बिन दरियाव देखै, आनँदरुप घना।
दरिया साहब
About the poet

दरिया साहब

View profile & all 29 Poems / Stories