आदि अंत मेरा है राम - दरिया साहब

दरिया साहबदरिया साहब

2 min read · 12.4K reads

आदि अंत मेरा है राम, उन बिन और सकल बेकाम॥
कहा करूँ तेर बेद-पुराना, जिन है सकल सकत बरमाना।
कहा करूँ तेरी अनुभौ बानी, जिनतें मेरी बुद्धि भुलानी॥
कहा करूँ येमान-बड़ाई, राम बिना सब ही दुखदाई।
कहा करूँ तेरा सांख्य औ जोग, राम बिना सब बंधन रोग॥
कहा करूँ इन्द्रिनका सुक्ख, राम बिना देवा सब दुक्ख।
दरिया कहै, राम गुरु मुखिया, हरि बिन दुखी, रामसँग सुखिया॥
दरिया साहब
About the poet

दरिया साहब

View profile & all 29 Poems / Stories