तब हम एक भये रे भाई - दादू दयाल

दादू दयालदादू दयाल

2 min read · 12.4K reads

तब हम एक भये रे भाई।
मोहन मिल साँची मति आई॥टेक॥

पारस परस भये सुखदाई।
तब दूनिया दुरमत दूरि गमाई॥१॥

मलयागिरि मरम मिल पाया॥
तब बंस बरण-कुल भरग गँवाया॥२॥

हरिजल नीर निकट जब आया।
तब बूँद-बूँद मिल सहज समाया॥३॥

नाना भेद भरम सब भागा।
तब दादू एक रंगै रँग लागा॥४॥
दादू दयाल
About the poet

दादू दयाल

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like