संग न छाँडौं मेरा - दादू दयाल

दादू दयालदादू दयाल

2 min read · 12.4K reads

राग: गौरी

संग न छाँडौं मेरा पावन पीव।
मैं बलि तेरे जीवन जीव॥टेक॥

संगि तुम्हारे सब सुख होइ।
चरण-कँवलमुख देखौं तोहि॥१॥

अनेक जतन करि पाया सोइ।
देखौं नैनौं तौ सुं होइ॥२॥

सरण तुम्हारी अंतरि बास।
चरण-कँवल तहँ देहु निवास॥३॥

अब दादू मन अनत न जाइ।
अंतर बेधि रह्यो लौ लाइ॥४॥
दादू दयाल
About the poet

दादू दयाल

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like