नूर रह्या भरपूर - दादू दयाल

दादू दयालदादू दयाल

2 min read · 12.4K reads

नूर रह्या भरपूर, अमीरस पीजिये।
रस मोहैं रस होइ, लाहा लीजिये॥टेक॥

परगट तेज अनंत पार नहिं पाइये।
झिलिमिल-झिलिमिल होइ, तहाँ मन लाइये॥१॥

सहजैं सदा प्रकास, ज्योति जल पूरिया।
तहाँ रहै निज दास, सेवग सूरिया॥२॥

सुख-सागर वार न पार, हमारा बास है।
हंस रहैं ता माहिं, दादू दास है॥३॥
दादू दयाल
About the poet

दादू दयाल

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like