स्त्रियों ने खोल दी है
मन की सारी खिड़कियाँ
अब वे बाहर की खुली
हवा का, स्वाद और गंध
दोनों पहचानती हैं
उन्हें उसमें घुले हर रसायन के
निश्चित अनुपात का पता भी
चल चुका है।
वे जान चुकी हैं अब
कि बाहर की हवा
उतनी भी ज़हरीली नहीं है
जितना उन्हें उनके पूर्वज
बताया करते थे।








