वक़्त बीमार है - चिराग़ जैन

चिराग़ जैनचिराग़ जैन27 Sept 1985

3 min read · 12.4K reads

वक़्त बीमार है
Short term memory loss का पुराना मरीज़
कुछ याद ही नहीं रह पाता इसको
लिख-लिख कर
मुश्क़िल से याद रख पाता है
बड़ी से बड़ी बात
मैंने अक्सर देखा है वक़्त को
अपनी ही लिखी पर्चियों
के बीच
उलझे हुए
इतिहास की किताबों में
किसी क़िरदार की
सबसे सही पहचान तलाशते हुए
सुना है
वक़्त को धोखा देने के लिये
किसी ने जला डाली थीं
कुछ महत्वपूर्ण पर्चियाँ
…तब से
बौराया-सा फिर रहा है बेचारा
अपनी ही पर्चियों पर
संदेह करने को विवश!
चिराग़ जैन
About the poet

चिराग़ जैन

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like