मेरी आँखों का मंज़र देख लेना - चिराग़ जैन

चिराग़ जैनचिराग़ जैन27 Sept 1985

4 min read · 12.4K reads

मेरी आँखों का मंज़र देख लेना
फिर इक पल को समंदर देख लेना।

सफ़र की मुश्क़िलें रोकेंगी लेकिन
पलटकर इक दफ़ा घर देख लेना।

किसी को बेवफ़ा कहने से पहले
ज़रा मेरा मुक़द्दर देख लेना।

बहुत तेज़ी से बदलेगा ज़माना
कभी दो पल ठहरकर देख लेना।

हमेशा को ज़ुदा होने के पल में
घड़ी भर आँख भरकर देख लेना।

मेरी बातों में राहें बोलतीं हैं
मेरी राहों पे चलकर देख लेना।

न पूछो मुझसे कैसी है बुलन्दी
मैं जब लौटूँ मेरे पर देख लेना।

मुझे इक बेतआबी दे गया है
किसी का आह भरकर देख लेना।

ज़माने की नज़र में भी हवस थी
तुम्हें भी तो मेरे परदे खले ना।

मिरे दुश्मन के हाथों फैसला है
क़लम होगा मिरा सर देख लेना।
चिराग़ जैन
About the poet

चिराग़ जैन

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like