किसी ईश को प्रणाम मत कीजिये - चिराग़ जैन

चिराग़ जैनचिराग़ जैन27 Sept 1985

2 min read · 12.4K reads

नानक, कबीर, महावीर, पीर गौतम को
पंथ, देश जातियों का नाम मत दीजिये।

जिसने समाज की तमाम बेड़ियाँ मिटाईं
उसे किसी बेड़ी का ग़ुलाम मत कीजिये।

मन के फ़क़ीर, अलमस्त महामानवों को
रुढ़ियों से जोड़ बदनाम मत कीजिये।

मानव के प्रति प्रेम ही प्रभु की अर्चना है
भले किसी ईश को प्रणाम मत कीजिये।
चिराग़ जैन
About the poet

चिराग़ जैन

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like