ईश्वर - चिराग़ जैन

चिराग़ जैनचिराग़ जैन27 Sept 1985

2 min read · 12.4K reads

मैंने देखा-
मूसलाधार बारिश में
भीग रही थी
ईश्वर की मूर्ति।
मैंने सोचा-
थपेड़े भी सहती होगी
गर्म लू के
इसी तरह!
मैंने महसूसा-
सर्दी-गर्मी-बरसात
नंगे बदन
कैसे खड़ा रहता है परमात्मा!
…और तब मैंने चाहा-
काश, कोई इसकी भी सुने!
चिराग़ जैन
About the poet

चिराग़ जैन

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like