हर नई रुत के साथ पलटेगी - चिराग़ जैन

चिराग़ जैनचिराग़ जैन27 Sept 1985

2 min read · 12.4K reads

हर नई रुत के साथ पलटेगी
ख़ुश्बू-ए-क़ायनात पलटेगी।

ये सियासत है इस सियासत में
एक प्यादे से मात पलटेगी।

किसकी बातों का क्या यकीन करें
पीठ पलटेगी बात पलटेगी।

रंग परछाई तक का बदलेगा
सुब्ह होगी तो रात पलटेगी।

तुम संभल कर बस अपनी चाल चलो
इक न इक दिन बिसात पलटेगी।

वक्त ज़ब-जब भी करवटें लेगा
ज़िन्दगी साथ-साथ पलटेगी।
चिराग़ जैन
About the poet

चिराग़ जैन

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like