एक पल के लिये मन द्रवित तो हुआ - चिराग़ जैन

चिराग़ जैनचिराग़ जैन27 Sept 1985

5 min read · 12.4K reads

सच के साँचे हमें क्यों जटिल से लगे
उम्र को झूठ में ढाल कर चल दिये
सादगी की सुहानी डगर छोड़ कर
ज़िंदगानी फटेहाल कर चल दिये
जिस रवैये से हम ख़ौफ़ खाते रहे
क्यों उसी के लिये हम पुरस्कृत हुए
ज़िंदगी पर चढ़े पाप के आवरण
पाठ बचपन के सारे तिरस्कृत हुए
प्रश्न तो आत्मा ने उठाए मगर
हम उन्हें बिन सुने टाल कर चल दिये
हर घड़ी भावनाएँ खरोंची गईं
हर क़दम दंभ की जीत होती रही
राजसी स्वप्न नयनों पे छाए रहे
सत्व की रौशनी मौन सोती रही
लोभ की राह पर कोई रोता मिला
हम उसे और बदहाल कर चल दिये
घर से ख़ुशियाँ कमाने चले थे मगर
घर की ख़ुशियाँ लुटाते रहे उम्र भर
कौन जाने कि किस चैन के वास्ते
चैन अपना गँवाते रहे उम्र भर
उम्र भर आँकड़े ही जुटाते रहे
और हम ख़ुद को कंगाल कर चल दिये
भागते -दौड़ते रास्तों पर अगर
कोई लाचार तनहा तड़पता मिला
पूस की रात में कोई बेघर दिखा
जेठ की प्यास में कोई मरता मिला
एक पल के लिये मन द्रवित तो हुआ
भावना पर क़फ़न डाल कर चल दिया।
चिराग़ जैन
About the poet

चिराग़ जैन

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like