महामहोत्सव श्री गोकुल गाम - चतुर्भुजदास

चतुर्भुजदासचतुर्भुजदास

2 min read · 12.4K reads

महामहोत्सव श्री गोकुल गाम ।
प्रेम मुदित युवती जस गावत श्याम सुन्दर को ले ले नाम ॥
जहाँ तहाँ लीला अवगाहत खरिक खोर दधि मंथन ठाम ।
करत कुलाहल निस और वासर आनंद में बीतत सब याम ॥
नंद गोप सुत सब सुख दायक मोहन मूरति पूरन काम ।
‘चतुर्भुज’ प्रभु गिरधर आनंद मेरे सखि स्वरूप सोभा अभिराम ॥
चतुर्भुजदास
About the poet

चतुर्भुजदास

View profile & all 19 Poems / Stories