यह देश हमारा - चंद्रसेन विराट

चंद्रसेन विराटचंद्रसेन विराट3 Sept 1936 – 15 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

यह देश हमारा
इस विश्व के गगन के सितारों का सितारा
ये देश हमारा

ये विंध्य ये हिमालय
गंगोजमन कहाँ
ऐसी धरा कहाँ है
ऐसा गगन कहाँ
कुदरत ने जैसे धरती पर स्वर्ग उतारा
ये देश हमारा

सोने के दिन हैं इसके
चाँदी की रात है
हीरों की फ़सल होती
इसकी क्या बात है
इस देश में ही पाएँ हम जन्म दोबारा
ये देश हमारा

दुनिया के अंधेरों को
यहीं पर किरण मिली
घायल मनुष्यता को
यहीं पर शरण मिली
ये शांति प्रेम उन्नति की मुक्त त्रिधारा
ये देश हमारा
चंद्रसेन विराट
About the poet

चंद्रसेन विराट

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like