कंकड़-पत्थर (कविता का अंश) - चन्द्रकुंवर बर्त्वाल

चन्द्रकुंवर बर्त्वालचन्द्रकुंवर बर्त्वाल20 Sept 1919 – 14 Sept 1947

3 min read · 12.4K reads

कविता का एक अंश ही उपलब्ध है। शेष कविता आपके पास हो तो कृपया जोड़ दें या कविता कोश टीम को भेजें ।

उठो-उठो ओ स्वदेश, ओ स्वदेश उठो-उठो ।
खुला कभी का प्रभात, खुली सभी और रात,
खेंचा रहा राह कर्म, यत्न करो उठो जुटो ।
छोटा जो आज पड़ा, होगा कल वही बड़ा,
क्या हे जग में असाध्य, साहस यदि क्षीण न हो ।
साहस के शब्द कहो, वीर देश उठो-उठो ।
लाती है कीर्ति नई, अर्जित कर शक्ति नई,
उठो-उठो ओ स्वदेश, ओ स्वदेश उठो-उठो ।
चन्द्रकुंवर बर्त्वाल
About the poet

चन्द्रकुंवर बर्त्वाल

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like