हौसला भी चाहिए ऊंची उड़ानों के लिए - चंद्रभानु भारद्वाज

चंद्रभानु भारद्वाजचंद्रभानु भारद्वाज

3 min read · 12.4K reads

पंख ही काफ़ी नहीं हैं आसमानों के लिए;
हौसला भी चाहिए ऊंची उड़ानों के लिए।

गाड़ने हैं जो फसल की चौकसी को खेत में,
चाहिए मजबूत खंभे उन मचानों के लिए।

रोक रक्खी है नदी की धार ऊपर ही कहीं,
है कुदाली की जरूरत अब मुहानों के लिए।

भीग जाती थी पलक सुनकर धुनें जिनकी कभी,
आँख में पानी कहाँ अब उन तरानों के लिए।

तख्त फाँसी का महज इक खेल का मैदान था,
लक्ष्य आज़ादी रहा था जिन दिवानों के लिए।

बन गई है देशसेवा चीज अब बाज़ार की,
लग रहीं हैं बोलियाँ निशदिन दुकानों के लिए।

भूख भारद्वाज आकर फँस गई है जाल में,
घोंसले से तो चली थी चार दानों के लिए।
चंद्रभानु भारद्वाज
About the poet

चंद्रभानु भारद्वाज

View profile & all 51 Poems / Stories

More from चंद्रभानु भारद्वाज

  1. बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकता - चंद्रभानु भारद्वाज

    बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकतावो तुलसी हो नहीं सकता मैं बरगद हो नहीं सकता

    12.4K reads
  2. उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहे - चंद्रभानु भारद्वाज

    उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहेजो इमली अमरूदों आमों वाले बाग़ रहे

    12.4K reads
  3. हमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई - चंद्रभानु भारद्वाज

    वसीयत भी नहीं कोई विरासत भी नहीं कोईहमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई

    12.4K reads
  4. तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जाते - चंद्रभानु भारद्वाज

    तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जातेकभी उनके लिए धरती कभी आकाश बन जाते

    12.4K reads
  5. वो गुजरता है पागल हवा की तरह - चंद्रभानु भारद्वाज

    राह में जिसकी जलते शमा की तरहवो गुजरता है पागल हवा की तरह

    12.4K reads