उपहार - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

2 min read · 12.4K reads


 उपहार

धूप मेरे बरामदे की
एक दोपहर में
जाने कितनी बार मरती है
सफ़ेदे के पेड़ से लिपटी
झाड़ीनुमा कागज़ी फूल की
उस बेल के कारण कभी
जिसे मेरे पिता ने बोया था
मेरे पहले जन्मदिन पर
मेरे आँगन से लगे
आधी रोटी के-से आकार के
लोहे से बने उस गेट से कभी
जि मेरी कमाई का
पहला उपहार है
अपने पिता को.
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories