सफल कोशिश में - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

2 min read · 12.4K reads


स्वर्ग तलाशते
रोज़-रोज़
सिरजती है नर्क
देखती है नर्क
भोगती है नर्क और
सिरजे हुए को / देखे हुए
भोगे हुए को
नकारने की
सफल कोशिश पर
हँसती है
विफलता पर
कुढ़ती है औरत

चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories