पिता-3 - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

2 min read · 12.4K reads


पिता (तीन)

पिता ! मेरी आँखें तो खोजती रहीं केवल
तुम्हें
दिन ढले आँखों की फैली-फैली आँखों की लाली में
दहाड़ती आवाज़ की भयावहता में
माँ की पीठ पर पड़ती सटाक की आवाज़ में
और सुबह- सुबह
रात की ख़ुमारी से उत्पन्न
उनींदेपन में कौंधती
बेआवाज़-सी पहचान में.
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories