मुठभेड़ के बाद - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

3 min read · 12.4K reads


मुठभेड़ के बाद

आसपास के सारे माहौल को
उसके सारी आकांक्षाओं
सफलताओं/ विफलताओं सहित
जी लेने की कोशिश
कोई बहुत बड़ा अभियान नहीं है
अगर तुमें यह सहूलियत हो
कि तुम किसी भी पेड़ को
आम का और पीपल का पेड कह
अपने मसीहा होने का आतंक फैला
उर्वरा मानस को मरुस्थल में बदल
रेत के पानी होने का भ्रम बनाए
बाँटते फिर सको
ताकि तुम से मुठभेड़ के बाद/ किसी में
ज़िंदा रहने की आकांक्षा के बावजूद जीने की
सामर्थ्य न रह जाए.
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories