हम बहेंगे - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

2 min read · 12.4K reads


हम बहेंगे

हम नहीं लड़ेंगे
पाप के विरुद्ध पुण्य की विजय
असत्य के विरुद्ध सत्य की विजय
साधने के लिए.

हम नहीं अड़ेंगे
पागल साँड-सी बिफरती भीड़ के सन्मुख
बाढ़ होती नदी के सन्मुख
सुदिशा के लिए.

हम बहेंगे
स्वप्न हो निद्राओं में
रक्त हो तुम्हारी शिराओं में
सुदीर्घ जीवट के लिए.
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories