About चकबस्त ब्रिज नारायण
उपनाम : 'चकबस्त' मूल नाम : पंडित ब्रिज नारायण जन्म : 19 Jan 1882 | फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Feb 1926 | रायबरेली, उत्तर प्रदेश LCCN : n83167305 पंडित उदित नारायण शिव पूरी चकबस्त के बेटे पंडित ब्रिज नारायण चकबस्त, चकबस्त के नाम से जाने गए। वो 1882 में फैजाबाद में पैदा हुए। पिता भी शायर थे और यक़ीन के उपनाम से लि…
Selected Quotes
Couplets
About चकबस्त ब्रिज नारायण
उपनाम : 'चकबस्त'
मूल नाम : पंडित ब्रिज नारायण
जन्म : 19 Jan 1882 | फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश
निधन : 12 Feb 1926 | रायबरेली, उत्तर प्रदेश
LCCN :n83167305
पंडित उदित नारायण शिव पूरी चकबस्त के बेटे पंडित ब्रिज नारायण चकबस्त, चकबस्त के नाम से जाने गए। वो 1882 में फैजाबाद में पैदा हुए। पिता भी शायर थे और यक़ीन के उपनाम से लिखते थे । वो पटना में डिप्टी कमिश्नर थे । काली दास गुप्ता रज़ा को यक़ीन के बाईस शेर मिले जो कुल्लियात-ए-चकबस्त में दर्ज हैं। इस से अधिक कलाम नहीं मिलता। एक शे'र अफ़ज़ाल अहमद को भी मिला था।गुप्ता रज़ा के अनुसार वह एक निपुण शायर थे। उन्हीं का एक शे'र है निगाह-ए-लुत्फ़ से ए जां अगर नज़र करते,तुम्हारे तीरों से अपने सीना को हम सपर करते ।यक़ीन तरुण नाथ बख्शी दरिया लखनवी से परामर्श करते थे। चकबस्त जब पांच साल के थे पिता की मृत्यु (1887) हो गई। बड़े भाई पंडित महाराज नारायण चकबस्त ने उनकी शिक्षा में रुचि ली। चकबस्त ने 1908 में कानून की डिग्री ली और वकालत शुरू की। राजनीति में भी रुचि लेते रहे और गिरफ्तारी भी हुए। कहते हैं 9 साल की उम्र से शे'र कहने लगे थे। बारह साल की उम्र में कलाम में परिपक्वता आ चुकी थी। मसनवी गुलजार-ए-नसीम पर उनका का वाद विवाद यादगार है। चकबस्त ने पहली नज़्म एक बैठक में 1894 में पढ़ी। कहीं कहीं चकबस्त के एक नाटक कमला का उल्लेख भी मिलता है। रामायण के कई सीन नज़्म किए, लेकिन उसे पूरा न कर सके ।12 फ़रवरी 1926 को एक मुकदमा से लौटते हुए स्टेशन पर उनका देहांत हो गया ।
चकबस्त ब्रिज नारायण: Quick Answers
Who is चकबस्त ब्रिज नारायण?
उपनाम : 'चकबस्त' मूल नाम : पंडित ब्रिज नारायण जन्म : 19 Jan 1882 | फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Feb 1926 | रायबरेली, उत्तर प्रदेश LCCN : n83167305 पंडित उदित नारायण शिव पूरी चकबस्त के बेटे पंडित ब्रिज नारायण चकबस्त, चकबस्त के नाम से जाने गए। वो 1882 में फैजाबाद में पैदा हुए।
When was चकबस्त ब्रिज नारायण born?
चकबस्त ब्रिज नारायण was born on 19 January 1882. Associated place: लखनऊ, भारत.
When did चकबस्त ब्रिज नारायण die?
चकबस्त ब्रिज नारायण passed away on 12 February 1926.
Where can I read चकबस्त ब्रिज नारायण's poetry?
Kavishala has 21 couplets (sher) by चकबस्त ब्रिज नारायण, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by चकबस्त ब्रिज नारायण
No poems or stories yet from this poet.
Selected Quotes by चकबस्त ब्रिज नारायण (चुनिंदा उद्धरण)
अगर दर्द-ए-मोहब्बत से न इंसाँ आश्ना होता न कुछ मरने का ग़म होता न जीने का मज़ा होताअदब ता'लीम का जौहर है ज़ेवर है जवानी का वही शागिर्द हैं जो ख़िदमत-ए-उस्ताद करते हैंइक सिलसिला हवस का है इंसाँ की ज़िंदगी इस एक मुश्त-ए-ख़ाक को ग़म दो-जहाँ के हैंवतन की ख़ाक से मर कर भी हम को उन्स बाक़ी है मज़ा दामान-ए-मादर का है इस मिट्टी के दामन मेंगुनह-गारों में शामिल हैं गुनाहों से नहीं वाक़िफ़ सज़ा को जानते हैं हम ख़ुदा जाने ख़ता क्या हैमज़ा है अहद-ए-जवानी में सर पटकने का लहू में फिर ये रवानी रहे रहे न रहेCouplets (Sher) by चकबस्त ब्रिज नारायण
Videos on चकबस्त ब्रिज नारायण
Loading videos…
Books by चकबस्त ब्रिज नारायण
Loading books…








