मैं तुम्हारे लिए ऐसा - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

भर गिलास अदरक, लौंग, इलायची वाली चाय जैसा
बून्दी के एक लड्डू जैसा स्वाद से भरा
चुपड़ी रोटी जैसा
तारों भरी रात जैसा दमकता आभास,
बादल के टुकड़े जैसा घुमड़ता विलीन होता
नभ मण्डल में
भरे आकाश जैसा अछोर छाया हुआ
हरे पेड़ जैसा हिलता काँपता
अर्थवान कविता जैसा
गीले आटे में और पिसान्न जैसा
उन्नत माथे पर रंगीन बिन्दी जैसा
आँख के नीचे गहरे चोट के निशान जैसा
कलाई की टूटी चूड़ियों जैसा
खो गए पते जैसा
पता नहीं मैं तुम्हारे लिए कैसा-कैसा
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like