जीवन की महक हो तुम - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

कभी धनिया, कभी हल्दी, कभी अचार की महक
कभी दाल में जीरे के छौकन बघार की महक
कभी चन्दन कभी अगरू कभी गुल बहार की महक
कभी तरबूजे कभी केवड़े हर कभी सिंगार की महक
कभी जली रोटी कभी सिरके, कभी कच्चे दूध की महक
कभी इतर, कभी फुलेल, कभी आबसार की महक
कभी साँसों, कभी पलकों, कभी मेंहदी की महक
कभी नेलपालिश, कभी लाली, कभी पाउडर की महक
कभी जूड़े में फँसे सुफ़ेद लाल नीले फूलों की महक
तुमसे आती इन महकों में है जीवन की महक
इस महक से मैं जीता हूँ चहक-चहक।
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like