हम और तुम-5 - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

 
तो आओ
तन और मन के जिस हिस्से पर न हों हमारा अंकन
अभी इसी क्षण उस पर अंकित करो
कुछ लकीरें बना दो उस पर
कुछ रेखाएँ खींच दो
जैसे नए बर्तनों पर खुदवाए थे हमने अपने-अपने नाम
ठठेरा बाजार में
ताकि हम उन्हें असंख्य बर्तनों में खोज पाएँ
हमने एक दूसरे के शरीर पर अंकित किए अदृश्य लेख और रेख
जैसे कि असंख्य शरीरों के बीच
जब देह का दीपक न जल पाए तब भी
एक दूसरे को खोज पाएँ
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like