हम और तुम-3 - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

 
जैसे अंधकार ढाल बनता है अंधकार की
जैसे प्रकाश मुक्त करता है प्रकाश को
वैसे ही हमने किसी क्षण अंधकार की तरह
ढाल बन कर ढँका एक-दूसरे को
और किसी क्षण प्रकाश बन कर एक-दूसरे मुक्त किया ।

इसी सब में
हमने जाना कि पत्ते के गिरने से पेड़ ही नहीं
धरती भी विचलित होती है
हमने पाया कि छोटी मेघ-बूँद भी कच्चे घड़े पर चिह्न छोड़ जाती है
हमने देखा कि तप्त तवा ही सेंक सकता है रोटी

वैसे ही
वैसे ही
हमने एक-दूसरे के तन पर
अपने चिह्न अंकित किए
सेंक कर सज्जित किया एक-दूसरे को
जब-जब मन तरु के पत्ते गिरे तो हम बिलखते रहे
सोचते रहे उस पत्ते के बिछुड़ने को ।
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like