गिराना मिटाना - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

मुझे गिराना उतना ही आसान है
जितना एक पत्ती को टहनी से गिराना
या एक आँसू को आँख से पोछना
  
लेकिन मुझे मिटाना उतना ही कठिन है
जितना पत्ती के मन से टहनी और हरेपन को मिटाना
या आँसू की स्मृति से पुतली और पलकों को पोछना
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like