घुमंता-फिरंता - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

5 min read · 12.4K reads

तमाशा हो रहा है
और हम ताली बजा रहे हैं

मदारी
पैसे से पैसा बना रहा है
हम ताली बजा रहे हैं

मदारी साँप को
दूध पिला रहा हैं
हम ताली बजा रहे हैं

मदारी हमारा लिंग बदल रहा है
हम ताली बजा रहे हैं

अपने जमूरे का गला काटकर
मदारी कह रहा है —
ताली बजाओ ज़ोर से
और हम ताली बजा रहे हैं ।

अब इस कविता का राजस्थानी भावानुवाद पढ़िए
                 बोधिसत्व
                  तमासौ

तमासौ व्है रैयौ है
अर अपां ताळी बजाय रैया हां
मदारी
पीसां सूं पीसा बणाय रैयौ है

मदारी सांप नै दूध पाय रैयौ है
अपां ताळी बजाय रैया हां

मदारी अपां नै
नाजर बणाय रैयौ है
अपां ताळी बजाय रैया हां

आपरै जमूरै रौ गळौ वाडर
मदारी कैय रैयौ है
ताळी बजावौ जोर सूं
अर अपां ताळी बजाय रैया हां !

हिन्दी कवितावां रौ राजस्थानी उल्थौ : मीठेस निरमोही
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like