पैजामा - भोला पंडित प्रणयी

भोला पंडित प्रणयीभोला पंडित प्रणयी6 Sept 1936

2 min read · 12.4K reads

पाँवों का सुरक्षा-वस्त्र
पैजामा ने मुझे
सदा से
पैजामें में रहने का ढंग सिखाया है,

जिसने
शालीनता-शिष्टता के साथ-साथ
दो पाँवों पर खड़ा रहने की
तहजीब ही नहीं दी, वरन्
जीवन की अनेक कारगुजारियों को
अमली जामा पहना
अपने को कभी
पैजामे से बाहर नहीं होने दिया ।
भोला पंडित प्रणयी
About the poet

भोला पंडित प्रणयी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like