कुरता - भोला पंडित प्रणयी

भोला पंडित प्रणयीभोला पंडित प्रणयी6 Sept 1936

3 min read · 12.4K reads

मेरी पहचान
मेरे लंबे कुरते के
गिरेबान से है

इसकी वाह्य तीनों जेबों से
हज़ारों-लाखों का कारबार
होता आया है
और सामने की जेब में फँसी
क़लमों ने
मेरे जीवन का इतिहास सँवारा है ।

कुरते ने सदा से
मौसमी हवा-वातास,
सर्दी-गर्मी से
मेरी रक्षा ही नहीं की, बल्कि
रक्षा-कवच की भूमिका भी निभाई है ।

अब मेरे कुरते की तर-जेबों में
जो भी सुरक्षित है-
उसकी पॉकेटमारी न हो जाए
संज्ञान तो लेना ही होगा
इस भीड़ भरे बाजार में...।
भोला पंडित प्रणयी
About the poet

भोला पंडित प्रणयी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like