उसे क्या नाम दूँ

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

1 min read · 12.4K reads

उसे क्या नाम दूँ जिसे मैंने

अपनी बुद्धि के अँधेरे में देखा नहीं

छुआ

जिसने मेरे छूने का जवाब छूने से दिया

और जिसने मेरी चुप्पी पर

अपनी चुप्पी की मोहर लगाई

जिसने मेरी बुद्धि के अँधेरे पर

तहों पर तहें जमाईं

और फिर जगा दिया मुझे

ऐसे एक दिन में

जिसमें आकाश तारों से भी

भरा था

वातावरण जिसमें

दूब की तरह हरा था

और कोमल!

भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories