पंडित सरबेसर - भवानीप्रसाद मिश्र

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

3 min read · 12.4K reads

नाक में बेसर सिर पर टोपी
सारे मूंह पर केसर थोपी
सरबेसर तब चले बज़ार
लड़के पीछे लगे हज़ार|

पंडित जी ने मौका देखा
कहा, दिखाओ हाथ की रेखा
पास-फेल सब बतला दूंगा
पांच पांच पैसे भर लूँगा|

हाथ हज़ार सामने फैले
बने सभी पंडित के चेले
पंडित जी ने कहा-
“पास सब, पैसे लाओ
पांच-पांच पैसे दे-दे कर जाओ,
सब घर जाओ
पढ़ो व्याकरण, गणित लगाओ|

पैसे मिल गए पांच हज़ार
सरबेसर जी चले बज़ार
मुंह पर फिर से केसर थोपी
ठीक जमा कर सिर पर टोपी!
भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories