जूही ने प्यार किया - भवानीप्रसाद मिश्र

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

3 min read · 12.4K reads

जूही ने प्यार किया शतदल से!
दोनों के लोक दो, शोक किन्तु एक हुए दोनों के
सन्ध्या के झुरमुट से मानो निहारा और अश्रु चुए दोनों के
धरती पर इसके अश्रु, पानी पर उसके चुए
दोनों के लोक दो, शोक किन्तु एक हुए।

जूही का क्या होगा
धरती ने पूछा जल से!
जूही ने प्यार किया शतदल से!
प्रश्नों के उत्तर कहीं मिलते हैं
केवल हवा का झोंका आया
जूही ने अश्रु पिए शतदल हताश हुआ
मुरझाया! गाया किसी पानी के पंछी ने
ऐसा नहीं होगा कल से!
जूही ने प्यार किया शतदल से!
भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories