अन्दाज़ - भवानीप्रसाद मिश्र

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

2 min read · 12.4K reads

अन्दाज़ लग जाता है
कि घिरने वाले हैं बादल
फटने वाला है आसमान

ख़त्म हो जाने वाला है
अस्तित्व
सूर्य का

इसी तरह
सुनाई पड़ जाता है स्वर
परिवर्तन के तूर्य का

कि छँटने वाले हैं बादल
साफ़ हो जाने वाला है फिर
आसमान

और गान
फिर गूँजने वाले हैं
पंछियों के और हमारे !
भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories