ऐसा हो जाता है - भवानीप्रसाद मिश्र

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

2 min read · 12.4K reads

ऐसा हो जाता है कभी-कभी
जैसा आज हो गया
मेरा सदा मुट्ठी में
रहने वाला मन
चीरकर मेरी अंगुलियां
मेरे हाथ से निकल कर खो गया
गिरा नहीं है वह धरती पर
सो तो समझा हूँ
तब उड ही गया होगा वह
आसमान में
ढूंढूं कहां उसे इस बिलकुल
भासमान में
भटक रहा हूँ इसीलिए उसे खोजता हुआ
अबाबील में कोयल में सारिका में
चंदा में सूरज में मंगल में तारिका में!

भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories