तालिबानी - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

सावधान!
तालिबानियो! सावधान!

हैती में भूकम्प के सात दिनों बाद
एक सत्तर साल की बूढ़ी औरत का
बच निकलना
कोई चमत्कार नहीं
स्टेमसेल या बोनमेरो चिकित्सा या
विज्ञान की कोइ नई खोज भी नहीं
न अमरीका की पारदर्शी आँखों ने
बुढ़िया को बचाया

यह उस बुढ़िया की जिजीविषा है
अदम्य इच्छाशक्ति है
जीने की चाह और जीवटता है

देखो जीवन तुमसे डरता नहीं।
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories